फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tenders will be issued for works up to ten lakhs of performance grant

परफारमेंस ग्रांट के दस लाख तक के कामों के निकलेंगे टेंडर

Tue, 07 Sep 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tenders will be issued for works up to ten lakhs of performance grant
मथुरा। जिन गांवों में परफॉरमेंस ग्रांट के काम होने हैं अब उनमें दस लाख तक के काम शीघ्र प्रारंभ हो जाएंगे। इसके लिए डीपीआरओ किरन चौधरी ने इंजीनियरों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर टेंडरिंग के निर्देश दिए। बैठक राजीव भवन के हॉल में आयोजित की गई।
विज्ञापन

दरअसल जनपद के गांव तोष,अंडीग,पैंगाव,ततरौता और नगला हुमांयू देह को परफोरमेंस ग्रांट के कामों के लिए चयनित किया गया था। पंचायत चुनाव होने के कारण इनके कामों को रोक दिया गया था। अब यह काम फिर से चालू हो गए हैं। इसके लिए डीपीआरओ ने बैठक कर बताया कि इन गांवों में दस लाख तक के काम जल्द ही प्रारंभ हो जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम से कम 15 दिन का समय निविदा में मिलना अतिआवश्यक है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर टेंडर बॉक्स रखा जाएगा जिसमें 22 सितंबर से 29 सितंबर तक निविदा डाली जाएंगी। डीपीआरओ ने बताया कि निविदा की सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed