फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ten women traveling in tempo were seriously injured in tractor-trolley collision in Mathura

UP: टैक्ट्रर-ट्रॉली ने टेंपो में पीछे से मारी टक्कर, दस महिलाएं गंभीर रूप से घायल; ब्रह्मभोज से लौट रहीं थी घर

Sun, 24 Mar 2024 10:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

टैक्ट्रर-ट्रॉली ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दस महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी महिलाएं रिश्तेदार के घर से ब्रह्मभोज से वापस घर लौट रहीं थी।

विज्ञापन
Ten women traveling in tempo were seriously injured in tractor-trolley collision in Mathura
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रह्मभोज में शामिल होकर लौट रहे टेंपो सवारों को पीछे से टैक्ट्रर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब करीब दस महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भरतपुर के सरकारी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। हादसा सौंख कस्बा के कुम्हेर रोड में हुआ।

विज्ञापन


मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला छिंगा गांव निवासी मुकेश कुमार के पिता की ब्रह्मभोज पगड़ी रस्म थी। इसमें शामिल होने के लिए भरतपुर के विजय नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र पुत्र मंगल सिह परिवार की महिलाओं के साथ करीब दोपहर 1 बजे टेंपो आए थे। ब्रह्मभोज के बाद शाम करीब 7:30 बजे अपने घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया

कुम्हेर रोड स्थित तिराहे पर टैक्ट्रर-ट्रॉली ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बीनेश, मीना देवी, मधु रानी, सुरभि कुमारी, सावित्री देवी सहित पांच अन्य महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं। चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि टैक्ट्रर-ट्रॉली ने टेंपो में टक्कर मारी है। घायलों को भरतपुर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed