{"_id":"6578b2356aee5aff330c2a24","slug":"temple-will-be-decorated-on-the-occasion-of-manifestation-of-banke-bihari-procession-will-take-place-mathura-news-c-369-1-mt11004-5287-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर सजेगा मंदिर, निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव पर सजेगा मंदिर, निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
-पीले रंग की पोशाक धारण करेंगे बांकेबिहारी महाराज
- ठाकुरजी को केसरिया हलुआ सेवित किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी का 480 वें प्रादुर्भाव उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 17 दिसंबर को बिहार पंचमी के अवसर पर मंदिर को रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाया जाएगा, वहीं शोभायात्रा के लिए बैंडबाजे, नफीरी पार्टी बुक की जा रही है।
मंदिर के सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का 480 वां प्राकट्योत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सुबह निधिवन से शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो कि नगर भ्रमण करते हुए बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बिहार पंचमी के दिन ठाकुर बांकेबिहारी महाराज पीले रंग की पोशाक व सोने और चांदी के आभूषण धारण करेंगे। मेवा मिश्रित केसरिया हलुआ, खोआ की विशेष बर्फी एवं पंच मेवा का भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर समूचे मंदिर परिसर को बंदनवार, पीले कपड़े की पोशिश और गुब्बारों से सजाया जाएगा। उत्सव में दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान व पश्चिम बंगाल के भक्तजन शामिल होगे। बेरीबाला परिवार के सदस्यों ने उत्सव से करीब एक पखवाड़े पहले ही वृंदावन आकर बधाई गायन व सामूहिक नृत्य की तैयारियां शुुरू कर दी हैं।