फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tejveer Singh, three-time Lok Sabha MP, nominated to Rajya Sabha

Mathura News: तीन बार लोकसभा सांसद रहे तेजवीर सिंह राज्यसभा में नामित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tejveer Singh, three-time Lok Sabha MP, nominated to Rajya Sabha
मथुरा। तीन बार के लोकसभा सांसद रहे चौधरी तेजवीर सिंह को भाजपा ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। रविवार को यह सूचना जारी होने के बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन


छात्र राजनीति से अपने सफर की शुरुआत करने वाले तेजवीर सिंह केआर डिग्री कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में महासचिव चुने गए थे। इसके बाद 1987 में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन बने। उस वक्त उनकी उम्र महज 26 साल थी। 1996, 1998 और 1999 में लगातार भाजपा से लोकसभा सांसद रहे हैं। 2018 को यूपी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन पद पर भी चुने गए थे। इसके अलावा पेट्रोलियम और रसायन समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना समिति, और सलाहकार समिति कृषि मंत्रालय में सदस्य भी अलग-अलग समय पर रहे हैं।
विज्ञापन




यूपी कोऑपरेटिव में सपा की बादशाहत तोड़ी
तेजवीर सिंह 2018 को यूपी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन पद पर चुने गए थे। तेजवीर सिंह के जरिये यूपी को-ऑपरेटिव से भाजपा ने मुलायम सिंह परिवार का एकाधिकार समाप्त किया था। तेजवीर सिंह का निर्वाचन छह वर्ष के लिए हुआ था। अगस्त 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ। इससे पहले वह 2016 में भाजपा के जिलाध्यक्ष, 2010-11 में जिलाध्यक्ष, इससे पहले 13 वर्षों तक मथुरा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यसभा भेजने के पीछे यह तो नहीं गणित
चौधरी तेजवीर सिंह को राज्यसभा में नामित करने के पीछे राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि वे अटल बिहारी वाजपेयी के समय में तीन बार मथुरा के सांसद रहे हैं। इस नाते तेजवीर का मथुरा लोकसभा सीट पर बड़ा दावा बनता है। भारतीय जनता पार्टी से अगर हेमा मालिनी यदि तीसरी बार टिकट मांगती हैं तो उन्हें मना नहीं किया जा सकता। इधर, तेजवीर सिंह का नाम भी लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर चर्चा में था। ऐसे में माना जा रहा है कि अब तेजवीर सिंह लोकसभा की दावेदारी नहीं ठोकेंगे। इधर, जाट मतदाताओं को भी तेजवीर सिंह के जरिये भाजपा साध लेगी।



एक नजर में जाने चौ. तेजवीर सिंह प्रोफाइल
पिता का नाम: स्वः देशराज सिंह
माता का नाम: स्वः शांति देवी
जन्मतिथि: 02 दिसंबर 1959
जन्म स्थान: शाहपुर, मथुरा
पत्नीः ज्ञान कुमारी उर्फ राजरानी
बेटेः अमित, डा. राघवेंद्र, डा. कुणाल
बेटीः मिनाक्षी
व्यवसाय: कृषक, व्यवसायी, गैस एजेंसी संचालक
वर्तमान पताः आनंद धाम, हाईवे
चुनाव हारेः 2004 में भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरे, कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह से हारे


परिवार और पार्टी में खुशी की लहर
चौधरी तेजवीर सिंह का नाम राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में आते ही भाजपा महानगर और जिला इकाई में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों का उनके आनंद धाम, हाईवे स्थित घर पर बधाई देने को जमावड़ा हो गया। परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि चौ. तेजवीर सिंह ने संघर्ष के समय में संगठन विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आज मथुरा का हर भाजपा कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पार्टी के एलान पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमा मालिनी, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा, मांट विधायक राजेश चौधरी, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष श्याम सिंघल, चंद्रपाल कुंतल, मुकेश खंडेलवाल, पूर्व पार्षद हेमंत अग्रवाल, राजेश सिंह पिंटू, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, महानगर मीडिया प्रभारी दीपांकर भाटिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया।


भाजपा द्वारा जताए भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश की जाएगी। राज्यसभा की निधि से ब्रज का विकास कराया जाएगा।
- चौ. तेजवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed