{"_id":"5bfea6c7bdec2241454bb9cc","slug":"tej-pratap-yadav-will-reach-bihar-on-thrusday-from-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार लौटे तेज प्रताप, ब्रज में आखिरी दिन कई पौराणिक स्थलों का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार लौटे तेज प्रताप, ब्रज में आखिरी दिन कई पौराणिक स्थलों का किया भ्रमण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Updated Wed, 28 Nov 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज भ्रमण के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजप्रताप बुधवार को बिहार लौट गए हैं। ब्रज दर्शन से अभिभूत तेजप्रताप अब एक बार फिर बिहार की सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनेंगे। चर्चा यह भी रही कि वह अब अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी को वापस लेंगे। बताया जा रहा है कि अपने कुछ करीबियों से उन्होंने इसका जिक्र किया है।
पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में लगा दी थी। इससे परिवार में बढ़े विवाद के बाद उन्होंने ब्रजभूमि की शरण ले ली। करीब 22 दिन तक तेजप्रताप ने ब्रज भ्रमण किया।
गोवर्धन और वृंदावन परिक्रमा के साथ ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के अनेक स्थलों के दर्शन किए। इस दौरान बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप ब्रज संस्कृति के रंग में रंगे रहे। यहां तक कि यमुना में उन्होंने नौका विहार भी किया। बुधवार को वह बिहार वापस चले गए।
विज्ञापन
तेज प्रताप के करीबी और बरसाना निवासी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया अब वह बिहार में शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करेंगे। बिहार की राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। चर्चा यह भी है कि ब्रज दर्शन के बाद अब वह अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की अर्जी को भी वापस ले सकते हैं।