फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tej Pratap Yadav visited Nandgaon in Mathura

Mathura News: ब्रज की आध्यात्मिक यात्रा पर तेज प्रताप, नंदगांव में आशेश्वर महादेव के किए दर्शन

Sun, 12 Jul 2026 05:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 12 Jul 2026 05:26 PM IST
सार

तेज प्रताप यादव ने मंदिर परिसर स्थित सरोवर के बुर्ज पर पारंपरिक अंदाज में फोटोशूट कराया। इन तस्वीरों और वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए ब्रजभूमि की महिमा, आध्यात्मिक वातावरण और धार्मिक महत्व का उल्लेख किया। 

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav visited Nandgaon in Mathura
तेज प्रताप यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव गत दिनों ब्रज की आध्यात्मिक यात्रा पर रहे। वृंदावन, बरसाना और नंदगांव सहित ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर वे पूजा-अर्चना की तथा यहां की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अनुभव लिया। 
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व नंदगांव में तेज प्रताप यादव ने प्राचीन आशेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित सरोवर के बुर्ज पर पारंपरिक अंदाज में फोटोशूट कराया। इन तस्वीरों और वीडियो को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए ब्रजभूमि की महिमा, आध्यात्मिक वातावरण और धार्मिक महत्व का उल्लेख किया। उनकी पोस्ट को उनके समर्थकों और श्रद्धालुओं की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रज यात्रा के दौरान तेज प्रताप पूरी तरह ब्रज की संस्कृति में रचे-बसे नजर आए। उन्होंने पारंपरिक ब्रज वेशभूषा पीली धोती, सफेद कुर्ता धारण कर और माथे पर तिलक लगाकर विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। उनके इस सादगीपूर्ण और धार्मिक स्वरूप ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का भी ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव का ब्रज से पुराना लगाव रहा है और वे समय-समय पर वृंदावन, बरसाना तथा नंदगांव आकर धार्मिक स्थलों के दर्शन करते रहे हैं। हालांकि इस बार उनका ब्रज प्रवास कितने दिनों का है अथवा वे वापस लौट चुके हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। फिर भी उनकी धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed