Mathura: तेज प्रताप ने लाडलीजी मंदिर में मनाया पिता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने बरसाना स्थित लाडलीजी के मंदिर में पिता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पर्यावरण एवं वन संरक्षण मंत्री और पूर्व सीएम लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों ब्रज की यात्रा पर हैं। रविवार को यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर में अपने पिताजी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने केक काटकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद
मंत्री तेजप्रताप यादव रविवार को बरसाना स्थित विश्व प्रसिद्ध लाडलीजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने राधारानी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह पूरी तरह भक्तिभाव में डूबे नजर आए। इसके बाद उन्होंने बिहार के पूर्व सीएम एवं पिता लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन मनाया। यह आयोजन उनके ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा की मौजूदगी में हुआ।
यह भी पढ़ेंः- बेवफाई न हुई बर्दाश्त: प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत, लाश को इस तरह लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
पूर्व सीएम को कराए राधारानी के दर्शन
उन्होंने जयकारों के साथ विधि विधान से श्रीराधारानी जी के दर्शन किए। इसके बाद उनके श्रीचरणों में अर्पित कमल के फूल के डंठल से केक काटा। श्रीजी को भोग लगाया गया। केक काटने के बाद वीडियो कॉल के माध्यम से पूर्व सीएम लालू प्रसाद को राधारानी के दर्शन कराए गए।
यह भी पढ़ेंः- ससुर को बहू से हुआ इश्क: दोनों मनाने लगे रंगरेलियां, सास ने कर दिया हंगामा, शर्म से पानी पानी हुआ परिवार
आनंदित हो उठे लालू प्रसाद यादव
राधारानी के दिव्य दर्शन कर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव आनंदित हो उठे। इस अवसर पर पुत्र तेज प्रताप ने पिता के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी की है। पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, पर्यावरण मंत्री के पीआरओ धनंजय कुमार आदि मौजूद रहे।