फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teeth to Reveal the Secret of Death

Mathura News: दांत से खुलेगा मौत का राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teeth to Reveal the Secret of Death
मथुरा। रेलवे स्टेशन पर वर्षों से बंद पड़ी आरआरआई (रूट रिले इंटरलॉकिंग) केबिन में 16 जुलाई को मिले मानव अवशेषों का 72 घंटे की समयावधि पूरी होने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पोस्टमार्टम में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अवशेष पुरुष के हैं या किसी महिला के। ऐसे में अब एक दांत को डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट के बाद एआई की मदद से चेहरे का स्केच तैयार कर उसकी पहचान के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि अवशेष पुरुष के हैं या महिला के। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद एआई तकनीक की सहायता से मृतक के चेहरे का संभावित स्केच तैयार कराया जाएगा। इसके आधार पर गुमशुदगी के रिकॉर्ड और अन्य सूचनाओं से मिलान कर पहचान कराने के प्रयास किए जाएंगे। मामले की जांच के लिए जीआरपी ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। टीम डीएनए रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जीआरपी ने मानव अवशेषों का अंतिम संस्कार करा दिया हालांकि जांच प्रक्रिया जारी रहेगी और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पहचान और मौत के कारणों से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांत में लंबे समय तक मौजूद रहता है डीएनए
फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक खुले या प्रतिकूल वातावरण में पड़े मानव अवशेषों में डीएनए अक्सर नष्ट हो जाता है, लेकिन दांत के भीतर मौजूद पल्प में डीएनए लंबे समय तक सुरक्षित रह सकता है। यही कारण है कि ऐसे मामलों में दांत को पहचान का सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed