फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teenager swept away in drain along with his bike In Mathura death of only son caused cry in house

Mathura News: आंखों के सामने बाइक सहित नाले में बह गया किशोर, पछाड़ खाकर गिरे घरवाले; कई किमी दूर मिली लाश

Sun, 15 Sep 2024 03:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 03:59 PM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा में लोगों की आंखों के सामने एक किशोर बाइक सहित नाले में बह गया। घरवाले पछाड़ खाकर गिरे। कई किमी दूर उसकी लाश मिली। 

विज्ञापन
teenager swept away in drain along with his bike In Mathura death of only son caused cry in house
Mathura News: आंखों के सामने बाइक सहित नाले में बह गया किशोर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार को बाइक सवार किशोर नाले में बह गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले बेसुध हो गए। खबर फैली तो गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना हाईवे थाना क्षेत्र गणेशरा गांव की सुबह करीब 7 बजे की है। गांव निवासी गुलजार सिंह का बेटा कार्तिक (15) घर से सराकरी राशन लेने के निकला था। बारिश के कारण गनेशरा नाला ओवरफ्लो है। लोगों ने नाले को पार करने के लिए पट्टे डालकर अस्थाई व्यवस्था कर रखी है। किशोर बाइक से गनेशरा नाला पार कर रहा था।

विज्ञापन

नाला पार करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक समेत नाले में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाते हुए बचाव के लिए दौड़े। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों की आंखों के सामने वह पानी में बह गया। परिजन को खबर मिली तो वह मौके की तरफ भागे। सूचना पुलिस को दी गई। 
 
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद कई किलोमीटर दूर किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed