{"_id":"638a36edf772347035484ed3","slug":"teenager-group-misdeed-and-murdered-in-mathura-s-mahavan-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की बेरहमी से हत्या, परिजनों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने दो को दबोचा
Fri, 02 Dec 2022 11:03 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:03 PM IST
सार
14 साल की किशोरी अपनी नौ साल की बहन के संग शुक्रवार की रात 8.30 बजे शौच के लिए घर से 200 मीटर दूर जंगल में गई थी। यहां गांव के तीन युवकों ने सरसों के खेत में किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में शौच के लिए अपनी बहन के साथ गई एक 14 साल की किशोरी के संग सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके बाद किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया और आरोपियों को गिरफ्त में लिया।
विज्ञापन
14 साल की किशोरी अपनी नौ साल की बहन के संग शुक्रवार की रात 8.30 बजे शौच के लिए घर से 200 मीटर दूर जंगल में गई थी। यहां गांव के तीन युवकों ने सरसों के खेत में किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद किशोरी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। ऐसा होते देख छीटी बहन किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और चाचा को घटना की जानकारी दी। चाचा समेत परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
घटना को देखकर गांव का माहौल गर्माया गया। एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन और सीओ महावन आलोक सिंह भी पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए देशराज और योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। फरार सचिन की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ महावन ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी के संग सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नवागत एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने शुक्रवार को ही चार्ज संभाला। इस घटना से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन