{"_id":"6169933ad218821de80bac05","slug":"teenager-dies-of-fever-in-village-bhidoni-14-positive-cases-of-dengue-mathura-news-mtr506989854","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव भिदौनी में किशोर की बुखार से मौत, 14 डेंगू के पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव भिदौनी में किशोर की बुखार से मौत, 14 डेंगू के पॉजिटिव केस
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। गांव भिदौनी में बुखार से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर मरीज आसपास अस्पतालों के अलावा मथुरा हॉस्पिटल में भर्ती है। इधर, जनपद में 14 नए डेंगू के मरीजे मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौहझील और गांव जैंत में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
भिदौनी गांव में फैली बीमारी के चलते आसपास के गांवों में भय व्याप्त है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि जहां पर भी मौत की सूचना मिलती है, आसपास के लोगों के सैंपल लिए जाते हैं ताकि यह पता चल सके कि मौत किस कारण से हुई है। पिछले २४ घंटे में १४ नए डेंगू के मरीज मिले हैं।
आलोक (१५) पुत्र कुशलपाल निवासी भिदौनी को चार दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई। बुखार आने पर सुरीर में चिकित्सक से दवा ली। मगर फायदा न पड़ने पर परिजनों ने उसे मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में डेंगू व बुखार फैला हुआ है। इससे पूर्व भी एक मौत हो चुकी है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
इस समय क्षेत्र के गांव भिदौनी, औहावा, सुरीर, टैंटीगांव, राजागढ़ी, तुलागढ़ी, भदनबारा आदि दर्जनों गांवों में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे डेंगू व बुखार से पीड़ित हैं। क्षेत्र में चिकित्सकों के यहां मरीजों की लाइन लगी हुई है। उधर, सुरीर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर न तो आज तक चिकित्सक की तैनाती है। न ही स्वास्थ्य केंद्र पर कोई सुविधा उपलब्ध है।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत, दिनेश कुमार शर्मा, संजय रावत, कन्हैया लाल राघव, मुकेश कुमार आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव भिदौनी व आसपास के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भिजवाने की मांग की है। जिससे फैली बीमारी पर अंकुश लग सके।