फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenager dies due to electric shock in railing

Mathura News: रेलिंग में आया करंट, किशोर की मौत

Thu, 14 Sep 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 14 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to electric shock in railing
कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र स्थित अनाज मंडी परिसर में मंगलवार रात आयोजित खाटू श्याम संकीर्तन में विद्युत हादसा हो गया। एक किशोर की करंट से मौके पर मौत हो गई। 15 से अधिक श्रद्धालुओं को बिजली का तेज झटका लगा। कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।श्
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने पांच लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

खाटू श्याम मित्र मंडल की ओर से मंगलवार रात एक बजे के करीब अनाज मंडी परिसर में श्री खाटू श्याम संकीर्तन चल रहा था। वहां भीड़ को नियंत्रित करने को लगाई गई रेलिंग में करंट आ गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। करंट लगने से एक किशोर भोला सैनी (15) पुत्र लक्ष्मी नारायण की मौत हो गई। भोला कक्षा सात का छात्र था, वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता टायर पंचर की दुकान चलाते हैं। किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही मौके पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन के अनुसार हादसे के बाद आयोजकों ने जागरण को बंद कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर कमल किशोर, राहुल मंगला, अमित जैन, जगदीश गोयल, सोनू मंगला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली का तार रेलिंग से छूने के कारण हुआ हादसा
भीड़ को नियंत्रित करने को लगाई गई लोहे की रेलिंग से बिजली का तार छूने के कारण यह हादसा हुआ। लोग रेलिंग से दूर भागने लगे। कई महिलाएं और बच्चे इस भगदड़ में एक-दूसरे पर गिर गए, मगर गनीमत रही कि भीड़ तले कोई दबा नहीं।


तीन हजार के करीब जुटी थी भीड़
अनाज मंडी में खाटू श्याम संकीर्तन का बड़ा आयोजन किया गया था। श्री खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाए गए थे। इसमें करीब तीन हजार श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed