फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenager dies after drowning in Yamuna, two rescued

यमुना में डूबकर किशोर की मौत, दो को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in Yamuna, two rescued
टाउनशिप(मथुरा)। रिफाइनरी क्षेत्र के कोइला घाट पर यमुना में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो किशोरों को डूबते हुए साहसी युवक ने बचा लिया। यह तीनों किशोर रमणरेती से लौटकर यमुना स्नान करते हुए हादसे का शिकार हुए। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी की गिर्राज वाटिका निवासी छीतो(१४) पुत्र दर्शन सिंह, लव(१३) पुत्र जयवीर सिंह यादव और राहुल(१४) पुत्र जयवीर सिंह रविवार सुबह ८:३० बजे महावन के रमणरेती के लिए नाव से निकले। करीब १०:३० बजे तीनों दोस्त घर लौट रहे थे। लौटते वक्त कोइला घाट पर स्नान करने रुक गए। नहाते हुए तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। ऐसा होते देख कोइला घाट के युवक रवि न देख लिया। उसने दो को तत्काल बचा लिया। छीतो को बचाने को हाथ पकड़ा पर फिसल गया।
विज्ञापन

गहरे पानी के बाद छीतो ओझल हो गया। ग्रामीणों ने काफी तलाश की, पर किशोर का सुराग नहीं लग सका। आखिरकार डेढ़ घंटे बाद छीतो को निकाल लिया गया। तत्काल उसे हॉस्पिटल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही पुलिस और परिजन भी कोइला घाट पर आ गए। ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एक किशोर की मौत हुई है, जबकि दो को युवक ने बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
टाउनशिप(मथुरा)। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां और पिता के अलावा बड़ी बहन और छोटे भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल था। काफी मन्नतों के बाद पैदा हुए बच्चे की मौत पर मां दहाड़ मारकर रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed