फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenager dies after bike crashes into a moving truck

Mathura News: दौड़ते ट्रक में घुसी बाइक, किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after bike crashes into a moving truck
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क एक अनियंत्रित बाइक आग चल रहे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। आठ माह पहले पिता की मौत के बाद अब घर का चिराग बुझ जाने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जैंत निवासी धर्मवीर (17) शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपनी बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर आगे चल रहे ट्रक से जा घुसी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और धर्मवीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आठ माह पहले ही धर्मवीर के पिता लाल सिंह का निधन हुआ है। परिवार अभी पिता की मौत के बाद उभर भी नहीं पाया था कि धर्मवीर की मौत हो गई। धर्मवीर चार भाइयों और तीन बहनों में से एक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed