फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenage girl's death

Mathura News: पुलिस ने जलती चिता से निकलवाया शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl's death
कोसीकलां। गांव गिडोह में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई गई। परिजन जब शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे तभी हत्या की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव गिडोह निवासी बलदेव की 17 वर्षीय पुत्री वर्षा की रविवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन के अनुसार इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिवार के लोग इसे सामान्य मौत मानते हुए सोमवार को अंतिम संस्कार करने लगे। सूचना मिलने पर कोकिलावन चौकी पुलिस श्मशान घाट पहुंचीं। पुलिस के पहुंचने तक चिता को अग्नि दी जा चुकी थी और शव जल रहा था। पुलिस ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकवाकर चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि परिजन ने किशोरी की मौत को स्वाभाविक बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed