फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenage Girl Travels 250 Km from Bhind to Mathura, Amar Ujala Helps Reunite Her with Family

UP: मथुरा में भटक रही थी किशोरी, आधी रात को पुलिस टीम ने की इस तरह मदद; जीत लिया लोगों का दिल

Sun, 02 Aug 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 10:50 AM IST
सार

12वीं में फेल होने के बाद परेशान किशोरी बिना बताए घर से ट्रेन के जरिए मथुरा आ गई थी और रात में अकेली भटक रही थी। पुलिस ने किशोरी के पिता को सूचना दी, जिसके बाद भावुक पिता ने बेटी को सुरक्षित सुपुर्दगी में लिया।

विज्ञापन
Teenage Girl Travels 250 Km from Bhind to Mathura, Amar Ujala Helps Reunite Her with Family
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में समय रात एक बजे। जगह डैंपियर नगर का अहिल्याबाई चौक। सुनसान सड़क पर केवल बंदरों और कुत्तों का डेरा, जिनसे बचती हुई भयभीत एक किशोरी इधर से उधर घूम रही थी। उसे यह पता ही नहीं था कि कहां जाना है। वह तो बस आ गई थी परिजन से नाराज होकर, घर से ढाई सौ किमी दूर। रात में गश्त पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को न केवल समझाया बल्कि उसे सुरक्षित घर पहुंचाया।
विज्ञापन

 

शुक्रवार देर रात को होटल हीरा क्रिस्टल के सामने से एक 15-16 वर्षीय किशोरी गुजर रही थी। रास्ते में बैठे कुत्तों और बंदरों से बचती हुई वह बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर जाने का प्रयास करने लगी, लेकिन वहां घुप अंधेरा देख वापस लौटने लगी। इसी बीच पीआरवी वहां पहुंची। डरी-सहमी अकेली किशोरी को देख पीआरवी कर्मी हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने उसे रोककर रात में अकेली निकलने का कारण पूछा तो पता चला कि वह अपना घर छोड़कर आई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किशोरी को स्नेहपूर्वक समझाया तो उसे मानो संबल मिला। सजल नयनों से उसने बताया कि वह घर से बिना बताए चली आई। उसके पास एक फूटी कौड़ी तक नहीं थी और न ही सामान। स्टेशन तक तो ट्रेन से आ गई पर यहां से पैदल आगे बढ़ी तो बंदरों ने उसका थैला छीन लिया। हेड कांस्टेबल नीरज कुमार ने किशोरी को आश्वासन दिया कि वह अब पूरी तरह से सुरक्षित है। किशोरी ने अपने पिता नंबर दिया और बताया कि वह भिंड, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने पिता से बात की। उन्हें बताया कि आपकी बेटी सुरक्षित है। यह सुनकर उसके पिता की जान में जान आई। किशोरी को थाना कोतवाली पहुंचाया गया। यहां हेड कांस्टेबल अजय यादव व महिला कांस्टेबल अनामिका यादव ने उसे दिसाला दिया। सुबह करीब छह बजे किशोरी के पिता थाना कोतवाली पहुंचे और बेटी को अपनी सुपुर्दगी में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed