{"_id":"6801549fbfea589bc40588f9","slug":"teenage-girl-missing-in-vrindavan-report-filed-against-friend-mathura-news-c-369-1-mt11010-128194-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में लापता हुई किशोरी, सहेली पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में लापता हुई किशोरी, सहेली पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
वृंदावन। एक मोहल्ले से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की सहेली और एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी 12 अप्रैल की सुबह लगभग 11 बजे अपनी एक सहेली के बुलाने पर उसके घर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने के बाद जब परिजन को कोई सूचना नहीं मिली तो उन्होंने सहेली के घर जाकर जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
परिजन को आशंका है कि किशोरी को योजनाबद्ध तरीके से गायब किया गया है, जिसमें उसकी सहेली और उसका एक साथी का हाथ है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।