फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teams from 25 states participate in the Target Ball Championship

Mathura News: टारगेट बॉल चैंपियनशिप में 25 राज्यों की टीमें शामिल

Thu, 01 Jun 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 01 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teams from 25 states participate in the Target Ball Championship
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय में टारगेट बॉल की 10वीं नेशनल चैपिंयनशिप एवं 7वें फेडरेशन कप का आयोजन किया गया। चैपिंयनशिप में 25 राज्यों के 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ओलिंपिक खिलाड़ी सपना पूनिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


जीएलए विवि में आयोजित भारतीय टारगेट बॉल एसोसिएशन के माध्यम से पांच दिवसीय नेशनल चैपिंयनशिप टारगेट बॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, बंगाल आदि प्रदेशों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, बिहार की टीम तृतीय स्थान पर रही। सीनियर महिला वर्ग में हरियाणा प्रथम, केरला द्वितीय, सीबीएसई तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


दूसरी सीनियर मिक्स टारगेट बॉल चैंपियनशिप में तमिलनाडु प्रथम, केरला द्वितीय, बिहार तृतीय स्थान पर रही। फेडरेशन कप महिला वर्ग में सीबीएसई प्रथम, हरियाणा द्वितीय और केरला तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय, उत्तर प्रदेश टीम तृतीय स्थान पर रही। बेस्ट शूटर जीएलए विवि के उत्तर प्रदेश से अनंत कुमार, रवि आंध्र प्रदेश, रिंकी हरियाणा रिंकी सिंह सीबीएसई रही। बेस्ट डायमंड प्लेयर मनी बालन तमिलनाडु, मीनू केरल, सुकुमार आंध्र प्रदेश, कफी हरियाणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएलए विवि के कुलपति प्रो. फाल्गुनी गुप्ता, सीएफओ एवं मथुरा टारगेट बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपकुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता एवं टारगेट बॉल एसोसिएशन के सीईओ सोनू शर्मा ने खिलाड़ियों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संचालन जीएलए खेल विभाग के कोच भूपेन्द्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर विवि के डिप्टी डीन वेलफेयर हिमांशु शर्मा, कोच जितेंद्र पाल सिंह, आशीष कुमार राय, श्याम नारायण राय, राहुल उपाध्याय, हरिओम शुक्ला, सौरव गुप्ता, मुकेश, शेर सिंह, बिरजू सिंह, चुरा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed