{"_id":"6838a7a40b94c1d0dd06e3d1","slug":"team-reached-fodar-to-find-solution-for-drainage-mathura-news-c-29-1-mtr1013-404081-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जल निकासी के समाधान को फोडर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जल निकासी के समाधान को फोडर पहुंची टीम
विज्ञापन
गांव फोड़र में निरीक्षण करती टीम
सौंख। सौंख में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग की टीम संयुक्त रूप से गांव फोड़र पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुझाव भी लिए।
गांव में कई वर्षों से जलभराव की समस्या है। बनवारी चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ज्ञापन सौंपा था। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गांव में रजवाह व माइनरों का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी के जेई अवनीश शर्मा ने बताया कि फोड़र के करीब 5 गांव में जल निकासी की समस्या है।
जल्द समाधान कराया जाएगा। सिंचाई विभाग के जेई सुमेश प्रसाद ने बताया कि बारिश के दिनों में गांव समेत कई मजरों के मुख्य मार्गों पर पानी भर जाता है। जल निकासी के लिए इन्हें माइनर और रजवाहों से जोड़कर समाधान कराया जाएगा l योगेंद्र सिंह, कन्हैया कुंतल, रवि कुंतल, संजीव फौजदार, हरि श्याम, उदयवीर, जग्गो सिंह आदि मौजूद रहे।