{"_id":"5d580f798ebc3e89f9791139","slug":"team-mathura-of-man-champion-in-kabaddi-mathura-news-agr4012487198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में मथुरा की पुरुष टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में मथुरा की पुरुष टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
मथुरा। पुलिस लाइन में विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान करते एसएसपी शलभ माथुर।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। आगरा जोन की 12वीं अंतर्जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में मथुरा की पुरुष टीम और एटा की महिला टीम कबड्डी में चैंपियन बनी। मथुरा ने आगरा की टीम को हराया तो एटा ने मथुरा को हराया। इसके अलावा कुश्ती, भारोत्तोलन और बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जनपदों की महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अपने वर्ग के विजेता बने।
मथुरा पुलिस लाइन में तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज के करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 14 अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन 16 अगस्त को हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में मथुरा की पुरुष टीम ने आगरा की टीम को हराकर चैंपियन बनी, वहीं कबड्डी में एटा की महिला टीम ने मथुरा की टीम को हराकर विजेता बनी।
एसएसपी शलभ माथुर ने चैंपियन बनी टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर एसपी सिटी अशोक मीणा, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ छाता जगदीश कालीरमण, सीओ क्राइम जितेंद्र कुमार, सीओ लाइन कैलाश चंद पांडेय और आरआई रामअवतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
भारोत्तोलन (पुरुष) -81 किग्रा. में ब्रजेश कुमार, 96 किग्रा. में रविंद्र कुमार, कुश्ती फ्री स्टाइल- 74 किग्रा में सोहित, 97 किग्रा. में सुबोध कौशिक, कुश्ती ग्रीको-55 किग्रा. में सुदर्शन, 63 किग्रा. में साहिल, 97 किग्रा. में सुबोध कौशिक, बॉक्सिंग-69 किग्रा. में विजय कुमार ने बाजी मारी। भारोत्तोलन (महिला) -45 किग्रा. में प्रियंका, 55 किग्रा. में आशा सिंह, 81 किग्रा. में रचना, कुश्ती-50 किग्रा. में आशा सिंह, 55 किग्रा. में आरती, 65 किग्रा. में गुड़िया, 68 किग्रा. में रचना, बॉक्सिंग-45 किग्रा. में सुलेखा, 48 किग्रा. में शोभा, 51 किग्रा. में प्रियंका, 64 किग्रा. में आरती और 75 किग्रा. में रचना ने बाजी मारी।