फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   team from Roorkee conducting technical inspections of Radharani Temple ropewa

Mathura News: राधारानी मंदिर रोपवे की तकनीकी जांच में जुटी रुड़की की टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
team from Roorkee conducting technical inspections of Radharani Temple ropewa
बरसाना। शनिवार को रुड़की से पहुंची अभियंताओं की टीम ने राधारानी मंदिर रोपवे की तकनीकी जांच की। हाल ही में सामने आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद रोपवे का संचालन रोका गया है और जांच प्रतिवेदन के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच के दौरान अभियंताओं ने रोपवे की पूरी कार्यप्रणाली को चरणबद्ध तरीके से परखा। ट्रालियों की गति, संतुलन और अवरोध व्यवस्था की स्थिति को मौके पर चलाकर देखा गया। इसके साथ ही केबल लाइन की मजबूती, टावरों की संरचनात्मक स्थिति और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली की भी सूक्ष्म जांच की गई। टीम का जोर किसी एक हिस्से पर नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था की सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहा।
विज्ञापन

लठामार होली से पहले बरसाना में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोपवे बंद रहने के कारण मंदिर तक पहुंचने वाला पैदल मार्ग दबाव में है। चढ़ाई के चलते बुजुर्ग श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों के साथ आए परिवारों को विशेष कठिनाई उठानी पड रही है, जिससे दर्शन व्यवस्था की गति भी प्रभावित हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर रोपवे को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। अभियंताओं द्वारा तैयार किए जाने वाले तकनीकी प्रतिवेदन के बाद ही रोपवे के संचालन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार का जोखिम न रहे। उम्मीद है कि जांच प्रक्रिया शीघ्र पूरी होगी और लठामार होली से पहले रोपवे का संचालन शुरू हो सकेगा। जांच टीम में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अमरदीप कुमार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के प्रोफेसर एचपी हर्षा तथा सहयोगी संजय और अंकित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed