{"_id":"5ec7b6558ebc3e908f6871b4","slug":"teachers-service-stope-education-mathura-mathura-news-agr4428817164","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों से 60 शिक्षकों की सेवा की समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों से 60 शिक्षकों की सेवा की समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 60 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ये सभी शिक्षक पिछले एक से सात साल तक बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। ऐसे 27 और शिक्षकों की सेवाएं भी अभी जल्द समाप्त होने जा रही हैं।
कुछ माह पहले जनपद में 87 ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया गया था, जो बगैर सूचना के विद्यालयों से अनुपस्थित हैं। इसमें किसी को एक साल हो गया तो किसी को पांच और सात साल हो गया है। संबंधित शिक्षकों को कई बार नोटिस भी जारी किया गया। संतोषजनक जवान न मिलने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने 60 शिक्षकों की सेवाएं लॉकडाउन के दौरान समाप्त कर दी हैं। इसमें 20 शिक्षकों की सेवाएं इसी सप्ताह समाप्त की गई हैं।
बीएसए चंद्रशेखर का कहना है कि इसमें से अधिकांश शिक्षक संभवतय कहीं और काम कर रहे हैं। उन्होंने अनुपस्थित रहने का कारण भी नहीं बताया है। साथ ही उन्होंने अनुपस्थित रहने के संदर्भ में कोई अनुमति भी नहीं ली है। परिषदीय विद्यालयों के ऐसी 60 शिक्षकों की सेवाएं लॉकडाउन के दौरान समाप्त कर दी गई हैं। 27 शिक्षकों की सेवाएं और समाप्त होने जा रही हैं। इनके संदर्भ में भी खंड शिक्षाधिकारियों से जल्द रिपोर्ट भेजने को कहा है।