{"_id":"67fabea81e6f8a4ea709eacd","slug":"teachers-are-trying-to-increase-enrollment-by-going-door-to-door-mathura-news-c-369-1-mt11011-127880-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शिक्षक घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने का कर रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शिक्षक घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने का कर रहे प्रयास
विज्ञापन
मथुरा। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। वह घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं और उन्हें बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
बेसिक स्कूल हों या माध्यमिक विद्यालय सभी में साल दर साल नामांकन संख्या घट रही है। छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी होने के चलते अभिभावकों का इन स्कूलों से मोहभंग हो रहा है। ऐसे में शिक्षक उन्हें सरकार की ओर से स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, किताबें, मिड-डे मील जैसी सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं।
जिले में 1536 परिषदीय विद्यालय हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विद्यालयों में 1,35,133 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। वर्ष 2024-25 में विद्यार्थियों की नामांकन संख्या 1,18,233 है। एक साल में 16,900 विद्यार्थी कम हो गए। माध्यमिक विद्यालयों की बात करें तो जिले में 550 स्कूल संचालित हैं। इसमें 36 राजकीय, 93 एडेड और 421 वित्तविहीन स्कूल हैं। इन स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में करीब 2.50 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे और 2023-24 में लगभग 12 हजार विद्यार्थी कम हो गए।
विज्ञापन
बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक स्कूल चलो और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों का दाखिल कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों को डोर टू डोर अभियान के साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी अभिभावकों को प्रवेश कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।