फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teacher

पर्यावरण संरक्षण की सीख और आधुनिक संसाधनों से शिक्षा दे रहीं सुनीता

Wed, 02 Sep 2020 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
teacher
सुनीता गुप्ता प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर - फोटो : MATHURA
मथुरा। प्राथमिक विद्यालय रांची बांगर की प्रधानाध्यापक सुनीता गुप्ता का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 के लिए किया गया है। वह छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाती हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर में 250 पौधे रोपकर जिले में अलग पहचान है।
विज्ञापन

वह बताती हैं कि पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने पर उनका जोर रहता है, इसी के तहत उन्होंने स्कूल में 250 पौधे लगाए हैं। 2016 से प्रोजेक्टर के माध्यम से स्कूल में पढ़ाई कराती हैं। इसके लिए स्पीकर आदि की सुविधा भी अपने स्तर पर की है। उन्होंने बताया कि स्कूल में चोरी की घटनाएं बहुत होती थीं, जिसके लिए अधिकारियों से वार्ता कर चोरी की घटनाएं रुकवाईं। वर्तमान में विद्यालय में 122 बच्चे हैं। 2019 में विद्यालय में आठ दिन का समर कैंप लगाया था, जिसे जिले में काफी सराहा गया। विद्यालय के माहौल को देखकर निजी विद्यालय के 25 बच्चों ने सरकारी स्कूल में प्रवेश लिया। ऑनलाइन पढ़ाई कराने में भी विद्यालय काफी आगे रहा है। साठ फीसदी बच्चों को जूम एप के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए डायट प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने हाल ही में सुनीता गुप्ता को सम्मानित भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed