फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   TB patients will benefit from CB Nat Testing Center - CMO

सीबी नाट जांच केंद्र से टीबी मरीजों को होगा लाभ-सीएमओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
TB patients will benefit from CB Nat Testing Center - CMO
वृंदावन। श्रीब्रज सेवा समिति टीबी सेनेटोरियम में मंगलवार को सीबी नॉट जांच केंद्र का शुभारंभ हो गया। जांच केंद्र का उद्घाटन करते हुए सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने कहा कि कई राज्यों के टीबी मरीजों के लिए टीबी सेनेटोरियम में स्थापित सीबी नॉट जांच केंद्र वरदान साबित होगा। अब टीबी मरीजों को सीबी नॉट जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही रिपोर्ट भी दूसरे दिन मिलेगी। अब तक रिपोर्ट मिलने में एक से दो सप्ताह का समय लगता था।
विज्ञापन

अस्पताल ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम बेरीवाला ने कहा पिछले 70 साल से सेनेटोरियम में प्रदेश के मरीजों को ही नहीं बल्कि हरियाणा, राजस्थान, बिहार और दिल्ली के हजारों को सीमित दरों पर बेहतर उपचार की व्यवस्था हमेशा से की जा रही है। इसी क्रम में सीबी नॉट जांच केंद्र की स्थापना की गई है। सेनेटोरियम के संयुक्त सचिव एवं निगम में उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने कहा अस्पताल में सीबी नॉट जांच पूरी तरह नि:शुल्क होगी। दूसरे दिन ही रिपोर्ट मिलने पर मरीज का उपचार भी शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएमओ डॉ. एके वर्मा, राधेश्याम बेरीवाला, राधाकृष्ण पाठक ने फीता काटकर व ठाकुर बांकेबिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर जांच केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। महाप्रबंधक ले कर्नल एसके अग्रवाल, प्रबंधक ब्रज हेल्थ केयर व सेनेटोरियम संजय शर्मा, डीटीओ डॉ. संजीव कुमार यादव, डॉ. आलोक तिवारी, शिवकुमार, सईद वेग व अजय शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed