{"_id":"66aad9a4a89f8c113d0d5296","slug":"tantrik-raped-cousin-sisters-mathura-news-c-29-1-mtr1013-268624-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तांत्रिक ने किया चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तांत्रिक ने किया चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली निवासी दो युवतियों के साथ गोवर्धन में एक तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। युवतियां चचेरी बहन हैं तांत्रिक ने दोनों को परेशानियों से छुटकारा दिलाने के नाम पर बुलाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों का आरोप है कि पीड़ित युवतियां परिवार की परेशानियों को लेकर 18 जून को सैनी मोहल्ला बस अड्डा निवासी तांत्रिक नंदलाल से गोवर्धन में मिलीं। आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज के नाम पर उनसे 20 हजार रुपये ले लिए और 20 जुलाई को आने को कहा। परिजनों के अनुसार 20 जुलाई को ये युवतियां गोवर्धन पहुंची।
आरोप है कि तांत्रिक ने दोनों बहनों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर तंत्र विद्या से पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पीड़ित युवतियों ने कुछ दिन बाद परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना गोवर्धन में शिकायती पत्र दिया। निरीक्षक अपराध देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है।