फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Taliban effect: Dry fruits become costlier by Rs 300 to 500

तालिबान असर: 300 से 500 रुपये तक महंगे हुए ड्राई फ्रूट्स

Wed, 18 Aug 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Taliban effect: Dry fruits become costlier by Rs 300 to 500
मथुरा। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के साथ ही मेवों की कीमतों में जबरदस्त उछाल आ गया है। महज छह दिन में मेवों की कीमत में 300 से 500 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है। पिस्ता के भाव में सबसे अधिक उछाल आया है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। लोकतांत्रिक सरकार का स्थान तालिबान ने ले लिया है। इससे मेवों के भाव आसमान छू रहे हैं। इसका सबसे बड़ा असर अंजीर, मुनक्का, पिस्ता और खुमानी के भाव पर पड़ा है।
विज्ञापन

मथुरा के बाजार में पिस्ता 1500 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2000, अंजीर 700 से 1000 और 900 से 1200, मुनक्का 600 से 800 और खुमानी 400 से 600 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है। इनके अलावा भी अन्य मेवों पर भी महंगाई है। छुआरे के भाव में 80 रुपये प्रति किलो की तेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
बादाम गिरी 400 रुपये हुई महंगी
अमरीकी शहर कैलिफोर्निया से आने वाली बादाम की गिरी इस बार सबसे महंगी है। पिछले एक माह के दौरान इसकी कीमतों में बहुत इजाफा हुआ है। 600 रुपये प्रति किलो के भाव से बिकने वाली बादाम की गिरी 1000 रुपये प्रति किलो ग्राम से बिक रही है।
.
फोटो-
सूखे मेवे महंगे हो गए हैं। अफगानिस्तान में तालिबान और कैलिफोर्निया में जंगलों की समस्या के चलते सूखे मेवा 20 प्रतिशत से अधिक महंगे हुए हैं। यह सभी स्थितियां त्योहार के निकट होने से बाजार में असर पड़ रहा है।

-मनोज जैन, ब्रज स्टोर
..
फोटो-
त्योहारों के मौसम में अचानक सूखी मेवा पर महंगाई हुई है। इसमें अफगानिस्तान की परिस्थितियों का भी बड़ा असर है। इसी कारण एक सप्ताह में ही कई मेवों के दाम बढ़े हैं। हो सकता है मेवाओं के मूल्य में और वृद्धि हो जाए।
-गिरधारी लाल अग्रवाल मेवा वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed