{"_id":"69e70f95d3d8311975044381","slug":"taj-mahal-coolers-defunct-ro-plant-non-functional-forced-to-buy-expensive-water-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल: भीषण गर्मी में भी न सुधरी व्यवस्थाएं, शो-पीस बना RO प्लांट, टूटी टोंटियां और गर्म पानी से पर्यटक बेहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल: भीषण गर्मी में भी न सुधरी व्यवस्थाएं, शो-पीस बना RO प्लांट, टूटी टोंटियां और गर्म पानी से पर्यटक बेहा
Tue, 21 Apr 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:55 PM IST
सार
आगरा में 42 डिग्री तापमान के बीच ताजमहल आने वाले पर्यटक पानी और कूलिंग सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। शिल्पग्राम पार्किंग में आरओ प्लांट खराब होने से पर्यटकों को मजबूरी में महंगा पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शो-पीस बना आरओ प्लांट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 42 डिग्री के पार पहुंच गए तापमान के कारण ताजमहल आने वाले पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्मारक के भीतर कूलर न चलने से लोग बीमार हो रहे है, तो दूसरी ओर शिल्पग्राम स्थित पार्किंग में लगा आरओ प्लांट सोमवार को काम न करने के कारण शोपीस बनकर रह गया। इसकी टोंटियां टूट चुकी हैं और गर्म पानी निकल रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग में लाखों की लागत से वाटर कूलर और आरओ प्लांट लगाया गया था, ताकि उन्हें शुद्ध और ठंडा पानी मिल सके। हालत यह है कि प्यास से बेहाल पर्यटक जब प्लांट की ओर जाते हैं, तो वहां टूटी हुई टोंटियां देखकर उन्हें मायूस होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मजबूरी में खरीद रहे महंगा पानी
पार्किंग में अव्यवस्था के कारण पर्यटकों को दुकानों से 20 से 30 रुपये में पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। पर्यटकों का कहना है कि 42 डिग्री से अधिक तापमान में वाटर कूलर से गर्म पानी निकल रहा है। दिल्ली से आए पर्यटक सुमित शर्मा ने बताया कि शिल्पग्राम पार्किंग में पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। टोंटियां गायब हैं और जो पानी आ रहा है, वह बहुत गर्म है। मजबूरी में हमें बाहर से बोतल खरीदनी पड़ रही है।