{"_id":"61fd634e94074167fd11fa55","slug":"tahrir-against-42-presiding-officers-who-did-not-reach-for-training-mathura-news-mtr5127509130","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण के लिए न पहुंचे 42 पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण के लिए न पहुंचे 42 पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल ने बीएसए कॉलेज में आयोजित किए जा रहे चुनावी प्रशिक्षण में जाकर सभी पीठाीसीन/मतदान अधिकारियों को बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण जितना अच्छा होगा चुनाव उतना ही सफल रहेगा। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। इस दौरान गैरहाजिर रहे 42 पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
सहायक कार्मिक अधिकारी बलराम कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में निष्पक्ष रूप से अपने मतदान का प्रयोग करने एवं जनपद में कोविड-19 के नये वैरियंट के संक्रमण सेे बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर एवं सोशल डिस्टेसिंग सहित शासन व प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि प्रथम और द्वितीय पाली में एक-एक हजार कर्मचारी और अधिकारियों को प्रशिक्षण प्राप्त करना था। लेकिन प्रथम पाली में 20 तथा द्वितीय पाली में 22 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद