{"_id":"687a9cd16f9dc918da07282d","slug":"synovial-fluid-is-disappearing-due-to-wrong-eating-habits-mathura-news-c-29-mtr1013-427682-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गलत खानपान से खत्म हो रहा साइनोवियल फ्लूड, चलने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गलत खानपान से खत्म हो रहा साइनोवियल फ्लूड, चलने में हो रही परेशानी
विज्ञापन
मथुरा। घुटनों और रीढ़ की हड्डी का दर्द अब बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक को परेशान करने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सक ने बताया कि गलत खानपान के कारण घुटनों का साइनोवियल फ्लूड खत्म होने से यह समस्या बढ़ी है। ऐसे मरीजों को पर्याप्त पोषण लेने व नियमित कसरत करने की जरूरत है।
अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 48 वर्षीय प्रेम सिंह ने बताया कि उनके घुटनों से आवाज आती है। इसके साथ ही झुकने से रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता है। इसी तरह 52 वर्षीय रामदीन सिंह ने बताया कि सीढ़ी चढ़ने से घुटनों में दर्द होने लगता है। कई बार तो सूजन तक आ जाती है। दोनों ही मरीजों को डॉक्टर ने दूध और घर में बनी चीजों को खाने की सलाह दी है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि पर्याप्त पोषण न मिलने की वजह से घुटने और रीढ़ की हड्डी में साइनोवियल फ्लूड कम होने लगता है। अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो गठिया और बाय जैसी समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि रात को खाना खाने के बाद दूध का सेवन जरूर करें। इसके अलावा नियमित रूप से कसरत भी करें। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इसी समस्या को लेकर 40 से 50 मरीज पहुंच रहे है।
चिकित्सकों की सलाह
- मरीजों को नियमित साइकिल चलानी चाहिए।
- नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए।
- मरीज को सीढ़ी कम चढ़ना चाहिए।
- घुटने के बल नहीं बैठना चाहिए।