फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Swelling and burning sensation in fingers due to cold weather

Mathura News: सर्दी से अंगुलियों में सूजन और जलन की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Swelling and burning sensation in fingers due to cold weather
मथुरा। सर्दी में लोग उंगलियों में सूजन, लालपन और जलन (स्किन पीलिंग) से परेशान होने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 100 के करीब मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टर साफ-सफाई और ज्यादा देर तक ग्लव्स व मोजे न पहनने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि ठंड में लोग अधिकतर समय दस्ताने और मोजे पहने रहते हैं। इससे हाथ-पैरों की त्वचा लगातार पसीने और नमी के संपर्क में रहती है। यह नमी संक्रमण, फंगल इन्फेक्शन, त्वचा में सूजन, खुजली, फफोले जैसी स्थिति पैदा कर देती है।
विज्ञापन

कुछ मामलों में तो मरीजों की उंगलियों से खून तक निकलने की शिकायत सामने आती हैं। कई लोग मोजे और दस्ताने को नियमित रूप से नहीं धोते। इससे उनमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं और यही संक्रमण को बढ़ावा देते हैं। ठंड के कारण खून का संचार धीमा हो जाता है और त्वचा सूख जाती है। ऐसे में अगर हाथ-पैर लंबे समय तक ढके रहें और साफ न रखे जाएं तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इम्युनिटी कम होने के कारण बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। दिन में कुछ समय दस्ताने और मोजे हटाकर हाथ-पैरों को हवा और धूप लगाएं। इसके अलावा मॉइस्चराइज़र और एंटीसेप्टिक क्रीम का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्सकों की राय
- मोजे और दस्ताने रोज बदलें और धोकर साफ रखें
- हाथ-पैर सूखे होने पर ही दस्ताने और मोजे पहनें
-शरीर को धूप लगाने के साथ हल्का व्यायाम करें।
- गुनगुने पानी से हाथ-पैर धोएं, गर्म पानी से बचें
- मॉइस्चराइज़र और एंटीसेप्टिक क्रीम का प्रयोग करें
- गंभीर लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed