{"_id":"5862832b4f1c1bec14eec8a8","slug":"sweets-are-being-sold-without-defined-scale-of-purity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मस्थान परिसर में बिक रहे मिलावटी पेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मस्थान परिसर में बिक रहे मिलावटी पेड़े
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
sweets
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वप्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में भी कारोबारी मिलावट करने से बाज नहीं आ रहे। परिसर में संचालित दुकानों से लिए गए पेड़े के नमूने प्रयोगशाला में फेल आए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित ढाबे का पनीर सहित करीब एक दर्जन खाद्य पदार्थों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे।
खाद्य विभाग की टीम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर स्थित मधुरम की दो स्टॉल से पेड़े के नमूने, अशोक राघव की स्टॉल से पेड़ा का नमूना लेकर जांच को भेजा था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में ये नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे स्थित विलेज ढाबे से लिया गया पनीर का नमूना, मांट मेन बाजार में महेंद्र सिंह का मिल्क केक, पुराना बस स्टैंड मथुरा में रमेश की दुकान का पेड़ा, पोतराकुंड स्थित विकास की दुकान से पनीर, वृंदावन में रंगजी मंदिर बाजार से दही, नीलकंठ ढाबा लोहवन का दही, विद्यापीठ चौराहे से लिया गया दही का नमूना भी फेल आया है।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि सभी मामलों में अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कोर्ट में वाद दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है।