फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sweet distribution by sp

दोपहर तक हुए हंगामे, शाम को बांटी मिठाई

Sat, 31 Dec 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 31 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
sweet distribution by sp
बांटी मिठाई - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा से बर्खास्तगी के बाद सपा में उठा तूफान दोपहर होते-होते खामोश हो गया। जो कार्यकर्ता दोपहर तक प्रदर्शन कर रहे थे। पुतले फूंकने की तैयारी थी वही मिठाई बांटने निकल पड़े। क्रोध जश्न में तब्दील हो गया। सभी ने कहा कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया था। इससे कार्यकर्ता क्रोध में आ गए और जगह-जगह प्रदर्शन किए। शिवपाल सिंह यादव के पुतले जलाए गए। मथुरा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कइयों ने पार्टी छोड़ दी थी। शनिवार की सुबह से फिर कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे। 
विज्ञापन


सपा के जिला प्रवक्ता इंजीनियर वीरभान सिंह और महासचिव तनवीर अहमद एडवोकेट की अगुवाई में होलीगेट पर मिठाई का वितरण किया गया। अखिलेश यादव के समर्थन में जोशीले नारे लगाए गए। इस दौरान सेनापति कुंतल, अमित प्रताप गौतम, राजेश, महेश चंद्र सोनी, सतीश पटेल, मुश्ताक कुरैशी, गब्बर कुरैशी और हरेंद्र चौधरी समेत तमाम लोग रहे। समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष भारत भूषण शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि अखिलेश यादव को अगर पार्टी में वापस नहीं लिया गया तो वह सब सपा छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दोपहर को जैसे ही इन लोगों को पता चला कि अखिलेश की वापसी हो गई है तो ये सभी मिठाई बांटने लगे। इस दौरान डा. राजन रिजवी, जागेश्वर यादव, रवि यादव, शैलेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, सौरभ चौधरी, ब्रजेश पाठक, अशोक ठाकुर, गुड्डू खान, मुनब्बर समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जिक्र केवल इन्हीं का नहीं है बल्कि जो भी सपाई क्रोध में थे वो शाम को खुश नजर आए। इन लोगों ने कहा कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव दोबारा से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed