फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   swami pramhans

भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही खत्म हो जाएगा जेहाद, आतंकवाद : स्वामी परमहंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
swami pramhans
वृंदावन(मथुरा)। तपस्वी छावनी अयोध्या पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी परमहंस महाराज बृहस्पतिवार को वृंदावन पहुंचे। सुनरख मार्ग स्थित महेश्वरधाम में चल रहे हवन में आहुति देकर भारत को अखंड भारत बनाने की कामना है। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होते ही पूरी दुनिया से जेहाद और आतंकवाद खत्म हो जाएगा। धर्म के आधार पर भारत का बंटवारा कर पाकिस्तान और बांग्लादेश बने। इससे पहले ईरान, इराक, इंडोनेशिया, सीरिया यह भी कभी अखंड भारत का हिस्सा रहे हैं। अब जो बचा हुआ भारत है, किसी बंटवारे को सहन करने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली में बेटी के 35 टुकड़े कर हत्या किए जाने के प्रश्न पर कहा कि लव जेहाद के चलते ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। अन्य किसी धर्म के आराध्य की कोई कार्टून भी बना देता है तो पूरे विश्व में विरोध शुरू हो जाता है, भारत में सनातन धर्म पर लगातार कुठाराघात हो रहे हैं। यह एक षडॺंत्र चल रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार के एक मंत्री की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही नारी को पूजनीय मानने की परंपरा रही है। टिप्पणी करना नारी शक्ति का अपमान और देशद्रोह के समान है। इस प्रकार की बयानबाजी से लगता है कि अभी मुगलों की मानसिकता बदली नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने जन्मदिन पर काटे गए केक पर हनुमान जी का चित्र बनाए जाने पर आक्रोश जाहिर किया। कहा कि देश का कांग्रेस ने उतना ही नुकसान किया है जितना कि मुगलों ने। पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर फारूक अब्दुल्ला के देश में हालात बदतर होने की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जेहादियों और पत्थरबाजों का समर्थन करने वाले नेता जब इस तरह की बात करें वह शोभा नहीं देता है। भारत में यदि रहना है तो वंदे मातरम कहना होगा और भारत की संस्कृति को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed