फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Swami Haridas Music and Dance Festival will be grand

Mathura News: भव्य होगा स्वामी हरिदास संगीत और नृत्य महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Swami Haridas Music and Dance Festival will be grand
वृंदावन। स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 10 और 11 सितंबर को होने वाले आयोजन के लिए संत और राजनीतिक नेताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सोमवार को समिति पदाधिकारियों की बैठक केशवकुंज स्थित कार्यालय पर हुई। संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति विगत करीब दो दशक से स्वामी हरिदासजी महाराज को समर्पित संगीत और नृत्य महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस वर्ष दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन श्रीराधाष्टमी पर्व पर 10 और 11 सितंबर को वन महाराज काॅलेज के हरितिमायुक्त वातावरण में किया जा रहा है।
विज्ञापन

समन्वयक अनूप शर्मा ने बताया कि समिति सदस्यों ने महोत्सव में अपनी संगीत साधना का प्रदर्शन करने वाले देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों का चयन कर लिया है, जिसमें संगीत प्रेमियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की नृत्य, गायन और वादन तीनों विधाओं का रसास्वादन करने को मिलेगा। संयोजक अभय वशिष्ठ ने बताया कि परंपरानुसार महोत्सव के प्रथम और द्वितीय दिवस प्रमुख संतों द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि यह महोत्सव देश के प्रमुख संगीत समारोह की श्रेणी में शुमार है। विवेक आचार्य, मनीष शर्मा, रवि शर्मा, विश्वनाथ गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी, डॉ. आरपी दुबे, सौरभ कुलश्रेष्ठ, अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed