{"_id":"6aa83f9699da3f867201a5c4","slug":"suspicion-falls-on-employees-in-jewelers-showroom-theft-case-mathura-news-c-160-1-sagr1034-107152-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: करोड़ों की चोरी में अपनों पर शक... छुट्टी पर गया कर्मचारी नहीं लौटा; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: करोड़ों की चोरी में अपनों पर शक... छुट्टी पर गया कर्मचारी नहीं लौटा; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 15 Sep 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:10 AM IST
सार
कोसीकलां के ज्वेलर शोरूम में करोड़ों की चोरी की जांच में पुलिस ने वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों को भी जांच के दायरे में लिया है। एक कर्मचारी सात माह पहले नौकरी छोड़ चुका था, जबकि दूसरा छुट्टी के बाद काम पर नहीं लौटा; पुलिस सीसीटीवी, कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है।
विज्ञापन
मथुरा में सराफा की दुकान में चोरी।
- फोटो : ANI
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में सराफा बाजार स्थित ज्वेलर के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब पुलिस की जांच का दायरा शोरूम के कर्मचारियों तक भी पहुंच गया है। घटना के बाद कर्मचारियों की भूमिका, उनकी गतिविधियों और शोरूम से जुड़े पुराने कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सराफा बाजार स्थित वरुन अग्रवाल के जुगल किशोर अमित कुमार ज्वेलर्स नाम के शोरूम में काम करने वाला एक कर्मचारी करीब सात माह पूर्व नौकरी छोड़कर जा चुका था। वहीं, एक अन्य कर्मचारी घटना से पहले एक दिन का अवकाश लेकर गया था। सोमवार को उसे वापस काम पर लौटना था, लेकिन वह नहीं आया। उसके काम पर नहीं लौटने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस की निगाह इस कर्मचारी पर भी गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी कर्मचारी को चोरी में संलिप्त होने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों की ओर से शोरूम के वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उनके शोरूम में काम करने की अवधि, जिम्मेदारियां, तिजोरी और सामान तक उनकी पहुंच तथा घटना के समय उनकी मौजूदगी आदि बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था, तिजोरी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से कौन-कौन लोग परिचित थे।
इसके अलावा पुलिस घटना से पहले और बाद में कर्मचारियों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है। मोबाइल फोन की लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को शोरूम की अंदरूनी व्यवस्था और तिजोरी की जानकारी थी या नहीं, यह भी जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सराफा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश
सराफा बाजार में चोरी की घटना के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर आक्रोश व्यक्त किया। सराफा व्यवसायियों ने घटना का खुलासा न होने तक मंगलवार को भी बंद रखने का ऐलान किया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कमल किशोर वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर ने कहा कि दोषियों को योगी तर्ज पर सजा दिलाई जाएं और पूरा सामान बरामद किया जाएं। मंगलवार की शाम को बैठक कर बुधवार कोसी बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। सराफा संघ के पूर्व अध्यक्ष मौनी पटवारी ने घटना का खुलासा न होने तक मंगलवार को भी बाजार बंद रखने का आह्वान किया।
ग्राहक की जिद पर खोला स्ट्रॉग रूम
ज्वेलर के शोरूम में आए एक ग्राहक ने सामान दिखाने के लिए कहा तो शोरूम मालिक सामान दिखाने में आनाकानी करने लगा। ग्राहक के जिद करने पर स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। वहां से सामान नदारद देखकर शोरूम स्वामी के होश उड़ गए।
फोटो खिंचाने के लिए मची होड
शोरूम में चोरी के बाद हुई सभा में पहुंचे नेताओं में फोटो खिंचाने के लिए एक दूसरे को धक्का देते हुए दिखाई दिए। एक दूसरे में कोहनी मारकर पीछे करते नजर आ रहे थे, वहां खड़े आमजन इस नजारे को देखकर हंस रहे थे।
चांदी और कम सोने की मात्रा वाले आभूषण नहीं ले गए चोर
शोरूम में चोरी करने आए चोरों ने शुद्ध सोने के आभूषण और नकदी ले गए, जबकि चांदी और कम सोने की मात्रा वाले आभूषणों को हाथ तक नही लगाया। इससे साफ पता लगता है कि चोर स्ट्रांग रूम तक की रैकी कर चुके थे।
टूटी जाली को टाई क्लिप से बांधकर गए
चोर छत के रास्ते बंदर जाली को हटाकर प्रवेश करने बाद टूटी जाली को टाई क्लिप से बांधकर गए थे, जिससे पता नही लगे कि चोर कहां से घुसे।
दो घंटे की रिकाॅर्डिग हटाई
शोरूम में चार दिन पूर्व भी किसी कर्मचारी ने छोटी चोरी की घटना के बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर से दो घंटे की रिकाॅर्डिग हटा दी गई थी। दुकान में पिछले 15 दिनों में कई बार चोरी की मामूली वारदातें हो चुकी थीं। शोरूम के स्ट्रांग रूम की चाबी और लॉकरों के कोड नंबर की जानकारी चोरों को थी। उन्होंने चोरी करने से पहले लॉकरों काे कोड के जरिए खोला और चोरी करने के बाद उसी स्थिति में बंद करके चाबियों के थैले को अलमारी में रखकर निकल गए।
ई-रिक्शा में बैठकर जाते दिखे युवक
ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर शोरूम के पीछे बनी एक दुकान की रास्ते से छत पर चढ़ गए। रविवार रात 10 बजे छत के रास्ते से चोर शोरूम तक पहुंचे। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सुबह पांच बजे गेट से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने आगे के सीसीटीवी कैमरे चैक किए और पता लगा कि युवक के साथ दो अन्य युवक ई-रिक्शा में बैठकर घंटाघर की ओर जा रहे हे।
एसएसपी ने किया आश्वस्त, जल्द होगा घटना का खुलासा
चोरी की घटना के बाद एसएसपी श्लोक कुमार सोमवार की शाम को करीब 5 बजे सराफा बाजार पहुंचे, जहां उन्होने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांश, एसटीएफ समेत क्षेत्र की सभी टीमों को लगाया गया है। व्यापारियों से उत्तेजित न होने के लिए कहा। आश्वस्त किया कि वह जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे।