फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Supply of Khaira power station disrupted due to breaking of 8 poles

Mathura News: 8 खंभे टूटने से खायरा बिजलीघर की आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Supply of Khaira power station disrupted due to breaking of 8 poles
मथुरा। कोसीकलां में रात्रि में बिजलीघर जाते हुए मंत्री प्रतिनि​धि नरेदव चौधरी।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में विद्युत अव्यवस्था बनी हुई है। गांव जलालपुर के समीप 8 खंभे टूटने से खायरा बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई, इससे 20 गांव 72 घंटे तक अंधकार में डूबे रहे। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि के हस्तक्षेप के बाद बुधवार रात में खंभा सही कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन


गांव जलालपुर के समीप रविवार की शाम पांच बजे 33 केवी लाइन का खंभा टूट गया, इसके बाद सात और खंभे टूट गए, जिससे खायरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले भदावल, जाब और अलवाई फीडर की आपूर्ति भंग हो गई। 20 गांव अंधकार में डूब गए। वहीं धानौता, पैगांव और फालैन 33 केवी उपकेंद्र में फाॅल्ट होने से आपूर्ति ठप रही। इससे त्रस्त उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी को हुई तो वह रात्रि में 132 केवी उपसंस्थान में जलभराव से गुजरकर वहां पहुंचे। उन्होंने एसडीओ, जेई आदि को वहां बुलाकर आपूर्ति चालू होने तक वहीं जमकर बैठ गए। रात्रि में 12 बजे सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति चालू कराई। जाब निवासी सुरेश उपमन्यु ने बताया कि गांव जाव फीडर की आपूर्ति बुधवार को पूरे दिन गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसटीडब्लू फीडर से पोषित होने आठ गांवों की आपूर्ति बंद रही। इससे ग्रामीण परेशान रहे। अग्रसेन नगर में फेस उड़ने से लोग परेशान रहे। इसके अलावा नगर में कई स्थानों पर बिजली फाॅल्ट के चलते आपूर्ति बंद रही। एक्सईएन एसपी सिंह ने बताया कि फाॅल्ट सही कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed