{"_id":"68127350c6fa0d5fa30df455","slug":"summer-special-trains-are-running-full-mathura-news-c-369-1-mt11008-128888-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चल रहीं फुल, यात्रियों को नहीं मिल रही सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चल रहीं फुल, यात्रियों को नहीं मिल रही सीट
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। गर्मियों की छुट्टी शुरू होने वाली हैं, लेकिन अभी से लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए मथुरा जंक्शन से अप-डाउन लाइन की 8 जोड़ी ग्रीष्मकालीन ट्रेनें चलाई हैं लेकिन इसमें भी 31 मई तक वेटिंग टिकट मिल रही है।
जंक्शन से स्लीपर के साथ एसी कोच में भी अगले माह के अंत तक सीट कंफर्म नहीं मिल पा रही है। ऐसे में रेलवे यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और ट्रेनों के संचालन करने की योजना बना रहा है। रेलवे आगरा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में यात्रियों की समस्या को देखते हुए 1 मार्च से ही स्पेशल ट्रेनों को संचालित किया था। यह ज्यादातर ट्रेनें दिल्ली, मुम्बई, कानपुर, इंदौर के लिए थीं। वर्तमान में ये स्पेशल ट्रेनें फुल चल रही हैं। इसमें मई के बाद जून में भी वेटिंग चल रही है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी 30 से 60 तक की वेटिंग इन ट्रेनों में चल रही है। इससे बच्चों की छुट्टी शुरू होने के बाद लोग परिवार समेत घूमने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उन्हें सीटें नहीं मिल रही हैं। जंक्शन पर बुधवार को इंदौर के लिए रिजर्वेशन कराने आए दीपेंद्र मिश्रा, सुमित, अन्नू ने बताया कि वह इंदौर जाना चाहते हैं लेकिन कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्हें वेटिंग कम होने तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेनों में है वेटिंग
ग्रीष्मकालीन ट्रेनें मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम में 28 मई तक 52 की वेटिंग, मुंबई सेंट्रल-कानुपर में 31 मई तक 45 की वेटिंग, मथुरा जं-गंगापुर सिटी में 25 मई तक 32 की वेटिंग, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन में 25 मई तक 58 की वेटिंग चल रही है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है।
गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जंक्शन से 8 जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यदि यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो और ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। - प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी रेलवे आगरा