फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   suicide of a farmer in mathura

मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध किसान ने लगाई फांसी

Mon, 01 Jun 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
suicide of a farmer in mathura
थाना क्षेत्र के गांव नसीटी निवासी किसान सुखवीर ने अब तक मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध होकर रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने चार बीघा अपनी खेती के अलावा करीब 25 बीघा खेत पट्टे पर लेकर गेहूं की फसल बोई थी। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के चलते उनकी पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है। इसका मुआवजा उन्हें न मिलकर खेत मालिका को मिला है।
विज्ञापन

 
प्रकृति की मार से फसल बर्बाद होने के बाद से किसान को परिवार के गुजारे की चिंता खाए जा रही थी। शासन और प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले आश्वासन के बाद उसे उम्मीद थी कि उसकी खेती में हुए नुकसान का उसे भी मुआवजा मिलेगा। लंबे समय बाद भी उसे जब एक धेला नहीं मिला तो वह और टूट गया।
विज्ञापन


बताया गया कि उसने जिनकी जमीन पट्टे पर ली थी उसका मुआवजा भी जमीन मालिक को मिल गया है। आगे कोई आशा न देख किसान ने रविवार को शाम करीब छह बजे पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने जब उसका शव फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। देर शाम परिवारीजनों ने तहसील प्रशासन को घटना से सूचित कर दिया था और शव का दाहसंस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed