फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sudden death young man got a heart attack in an e-rickshaw

UP: बहन के सामने चंद सेकेंड में मौत...ई-रिक्शा में बैठते ही गिर गया, फिर नहीं उठा सका युवक; चली गई जान

Fri, 29 Aug 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 09:22 AM IST
सार

मथुरा में 38 वर्षीय राजकुमार ई-रिक्शा में बैठे ही हार्ट अटैक से बेहोश होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

विज्ञापन
sudden death young man got a heart attack in an e-rickshaw
मथुरा। होली गेट चौराहे पर खड़े ई रिक्शा। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को ई-रिक्शा में बैठने के चंद सेकेंड बाद ही एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे लेकिन रास्ते में अचेत होकर गिर गए। बहन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रुनकता निवासी राजकुमार (38) नोएडा में निजी कंपनी में बिजली मिस्त्री का काम करते थे। वह कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। इसलिए इलाज के लिए मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के पुरानी छावनी में अपनी बहन निशा के पास आए थे। बुधवार शाम को राजकुमार अपनी बहन के साथ डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे थे। वह ई-रिक्शा में बैठे और चंद सेकेंड बाद अचेत होकर उसी में गिर गए। आनन-फानन ई-रिक्शा चालक व उनकी बहन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उनका पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा है। सीओ आशना चौधरी ने बताया कि राजकुमार बीमार चल रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed