फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   subah kohara, raat mein baarish, paara girane se badhee thand

Mathura News: सुबह कोहरा, रात में बारिश, पारा गिरने से बढ़ी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
subah kohara, raat mein baarish, paara girane se badhee thand
मथुरा। बारिश के दौरान गुजरती कार। - फोटो : mathura
मथुरा। मकर संक्रांति के दूसरे दिन बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। सुबह कोहरे की चादर छाई रही। शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई और तापमान नीचे गिर गया। अधिकतम 13 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को अचानक शुरू हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी।
विज्ञापन


मंगलवार को धूप खिलने से लोगों को गलन से राहत मिली थी। बुधवार को सुबह से ही ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर करीब दो बजे बादल छटे तो हल्की धूप खिली लेकिन हवाएं लोगों को ठंड का एहसास कराती रहीं। रात नौ बजे बारिश शुरू हो गई, जिससे गलन बढ़ गई। पिछले कुछ दिनों से शहर में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही के बीच रात को बारिश हो सकती है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन




कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें
जंक्शन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से पहुंच रही हैं। बुधवार को पंजाबमेल दो घंटे, दुर्ग हमसफर सात घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, झेलम दो घंटे, सचखंड 13 घंटे, श्रीधाम सुपरफास्ट तीन घंटे, हीराकुंड साढ़े तीन घंटे और महाकौशल छह घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed