फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sub-inspector got angry at inspector for assigning him night duty

Mathura News: नाइट ड्यूटी लगाने पर इंस्पेक्टर पर भड़का दरोगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector got angry at inspector for assigning him night duty
मथुरा। छाता कोतवाली में बृहस्पतिवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब थाना प्रभारी निरीक्षक और दरोगा में नोकझोंक हो गई। इतना ही नहीं गाली-गलौज तक हो गई। जानकारी लगते ही सीओ छाता मौके पर पहुंच गए। किसी तरह दोनों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार शाम 7 बजे के करीब थाना प्रभारी निरीक्षक ने थाने में तैनात दरोगा की उनके मनचाहे स्थान पर नाइट ड्यूटी नहीं लगाई। दरोगा ने विरोध किया तो थाना प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा को डांट दिया। इसी पर दरोगा ने गलत तरीके से जवाब दे दिया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि दरोगा शराब के नशे में था।
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक ने इसकी जानकारी सीओ छाता आशीष शर्मा को दी। जानकारी होते ही सीओ छाता पहुंच गए। देर रात तक दोनों के बीच समझौता का प्रयास जारी था। सीओ छाता ने बताया कि ड्यूटी लगाने को लेकर दोनों के बीच हल्की नोकझोंक हो गई थी। अमर्यादित भाषा का प्रयोग किसी ने नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





थाना प्रभारी निरीक्षक ने दरोगा की नाइट ड्यूटी लगाई। इसे लेकर उसने विरोध किया तो थाना प्रभारी ने दरोगा को डांट दिया। नोकझोंक या गाली-गलौज जैसा कोई मामला नहीं है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

-शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed