{"_id":"685d971a53fbca6e6703b367","slug":"students-will-study-under-new-teachers-in-the-new-session-mathura-news-c-369-1-mt11008-131692-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नए सत्र में नए शिक्षकों से पढ़ेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नए सत्र में नए शिक्षकों से पढ़ेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
मथुरा। पांच दिन बाद 1536 परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए जिले में इस बार 79 नए शिक्षक स्थानांतरण के बाद मिले हैं। इन शिक्षकों से विद्यार्थियों को नवाचार की उम्मीद बनी हुई है।
जिले में एक जुलाई से विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों का रोली-चंदन लगाकर उनका प्रवेश करेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जिले में 16 जून से सभी स्कूल संचालित होने लगे हैं। इन स्कूलों में शिक्षक रोजाना पहुंच रहे हैं। विद्यालय में बच्चे एक जुलाई से पढ़ने के लिए आएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस बार 79 नए शिक्षक जिले में मिले हैं जो दूसरे जिले से स्थानांतरण होकर मथुरा आए हैं। इन शिक्षकों से नवाचार कर उम्मीद बनी हुई है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राया ब्लॉक अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया कि स्कूल रोजाना खुल रहे हैं। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए सभी शिक्षक अभियान भी चलाकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि स्थानांतरण के बाद नए शिक्षक जिले को मिले हैं। एक जुलाई से सभी स्कूलों में विद्यार्थी पहुंचने लगेंगे।