फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students will know the rules of road safety and will make others aware too

Mathura News: विद्यार्थी जानेंगे सड़क सुरक्षा के नियम, दूसरों को भी करेंगे जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Students will know the rules of road safety and will make others aware too
मथुरा। उप्र में नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब विद्यार्थियों को भी सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का गठन होगा। पुलिस भी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन


बाइक और कार चलाने पर रोक लगाने और सड़क दुर्घटनाओं में बच्चों को बचाने के लिए स्कूलों में रोड सेफ्टी क्लब के गठन की कवायद तेज हो गई है। स्कूलों की हर कक्षा में एक छात्र को रोड सेफ्टी कैप्टन बनाया जाएगा। कैप्टन की ओर से बच्चों को सड़क सुरक्षा विषय पर हर सप्ताह क्लास ली जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलकर परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएगा और ऐसे विद्यार्थियों के वाहनों का चालान करेगा जो नियम विपरीत उसे लेकर आ रहे हैं। हर तीन महीने में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन


वाहन स्कूल में लाने पर प्रतिबंध लगाया

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव की ओर से बीते मंगलवार को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे सर्कुलर में कहा गया है कि माध्यमिक स्कूलों में 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में स्कूटी या मोटरसाइकिल या कार लाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। 50 सीसी से कम क्षमता वाले मोटरसाइकिल को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। ऐसा करने की वजह बच्चों को हादसों से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी प्रधानाचार्यों को आदेशित किया गया है कि वह विद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करते हुए एक रोड सेफ्टी कैप्टन भी बनाएं। ताकि बच्चों को सड़क हादसों में बचाया जा सके।
-भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed