{"_id":"6577fb7e54486cbdae0bc200","slug":"students-will-greet-guruji-with-greetings-mathura-news-c-369-1-mt11001-5166-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विद्यार्थी अभिवादनम् से करेंगे गुरुजी का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विद्यार्थी अभिवादनम् से करेंगे गुरुजी का अभिनंदन
विज्ञापन
मथुरा। बेसिक स्कूलों में संस्कृत की जड़ें मजबूत करने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। जल्द ही स्कूलों में बच्चे अपने गुरुजी को गुड मार्निंग या नमस्ते के स्थान पर अभिवादनम् कहकर भी अभिनंदन करते दिखेंगे। शुरुआत से ही संस्कृत शिक्षा के प्रति बच्चों में लगाव को लेकर यह पहल राज्य हिंदी संस्थान की ओर से की गई है।
जिले के बेसिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की अंग्रेजी के साथ ही संस्कृत भाषा पर पकड़ बढ़ाने के लिए राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी की ओर से यह नई पहल की गई है। संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृत किट भी परिषदीय स्कूलों को देने को मुहैया कराई जाएगी।
इसके लिए राज्य हिंदी संस्थान ने संस्कृत किट बाल- संस्कृत-मंजूषा तैयार की है। संस्कृत किट में 27 सामग्रियां दी गई हैं। इनमें विवरण व उद्देश्य की भी जानकारी दी गई है। संस्कृत भाषा किट आधारित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में सूबे के हर जिले से तीन शिक्षकों, एक डायट प्रवक्ता व दो प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक समेत डायट प्राचार्य व बीएसए को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
अन्य शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक जल्द ही जिले के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि सत्र समाप्त होने से पहले बच्चों को संस्कृत में सामान्य वार्तालाप सिखाया जाएगा। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि सबसे पहले सुबह के समय गुड मार्निंग के स्थान पर शिक्षक बच्चों को अभिवादनम् की सीख देंगे। संस्थान की इस पहल से जिले के बेसिक स्कूलों में अध्ययन कर रहे लगभग 1.51 लाख बच्चों को संस्कृत ज्ञान हासिल हो सकेगा।
प्रथम चरण में शामिल 21 जिलों में मथुरा भी शामिल
बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि पहले चरण में 21 जिलों में यह नई पहल आरंभ हो रही है। इनमें अलीगढ़, मथुरा, बदायूं, अमरोहा, कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ, कौशांबी, ललितपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ, देवरिया, संतकबीर नगर, आंबेडकर नगर, महोबा, बस्ती एवं बहराइच शामिल है।