फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students will become doctors and officers by studying in CM Abhyudaya Coaching

Mathura News: सीएम अभ्युदय कोचिंग में पढ़कर डॉक्टर और अफसर बनेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students will become doctors and officers by studying in CM Abhyudaya Coaching
मथुरा। सीएम अभ्युदय कोचिंग संस्थान से पढ़कर विद्यार्थी डाॅक्टर और अफसर बनेंगे। जिले में निशुल्क पढ़ाई करने के लिए अभी तक 150 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

सीएम अभ्युदय कोचिंग संस्थान के तहत इंटरमीडिएट पास विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी निशुल्क कराई जाती है। अभी तक जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कॉलेज में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिस तहसील और ब्लॉक स्तर में बच्चों के आवेदन ज्यादा होंगे तो विभाग कक्षाओं का संचालन बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

सीएम अभ्युदय कोचिंग संस्थान को और बेहतर करने के लिए इस बार विशेष जोर दिया जा रहा है। सीडीओ के निर्देश पर समाज कल्याण अधिकारी के साथ अब डीआईओएस को भी जिम्मेदारी दी गई है। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय में एक मात्र एक केंद्र संचालन हो रहा है, जहां दूरदराज से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर भी बच्चों की संख्या के अनुसार कोचिंग संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। वर्तमान में बीएसए के पास निशुल्क कोचिंग चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में इस बार 150 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इस योजना में नीट के 40, यूपीपीसीएस में 70 और अन्य जेई तथा यूपीएससी की तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इन विद्यार्थियों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।


पढ़ाने के लिए नहीं मिल रहे शिक्षक
सीएम अभ्युदय कोचिंग संस्थान तहसील स्तर पर भी संचालित करने की योजना सरकार ने बनाई है लेकिन यहां पर वर्तमान में केवल 6 शिक्षकों के जिम्मे सभी विद्यार्थी हैं। अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में शिक्षक भर्ती के लिए साक्षात्कार हुए थे, जिसमें 40 आवेदन आए, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि शिक्षक और जगह मिलने पर तहसीलों में भी कोचिंग शुरू करने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed