फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students showed talent in Yuvotsav

Mathura News: युवोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in Yuvotsav
मथुरा। किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद द्वारा युवोत्सव का आयोजन किया गया। सप्ताह भर आयोजित कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताएं हुईं। शुरुआत भाषण प्रतियोगिता से हुई और समापन १६ रंगोली, क्विज, वेस्ट मैटेरियल एवं पोस्टर प्रतियोगिता के साथ हुआ।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में रूद्र देव शर्मा प्रथम स्थान, ऋषभ द्वितीय व वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल अभिनय प्रतियोगिता में रेनू एमए उत्तरार्ध प्रथम, देवेस द्वितीय एवं कुलदीप तृतीय रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता में सोनिया शर्मा, जीनत खान एवं नूतन चंदेल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद -विवाद प्रतियोगिता जीनत खान प्रथम, कुणाल ने द्वितीय एवं वंदना चौधरी तृतीय, गायन प्रतियोगिता में ओम प्रथम, वर्षा व अमन द्वितीय, जगदीश तृतीय, नृत्य प्रतियोगिता में छाया शर्मा प्रथम, श्रेयस द्वितीय, योगिता तृतीय रही।
विज्ञापन

समापन दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में सचिन ओम एवं शिवम की टीम प्रथम, कुलदीप सिंह, अर्जुन द्वितीय, गोपाल और दिगंबर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम, शिवम कुमार ने द्वितीय, पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय एवं पूजा तृतीय रहीं। प्राचार्य डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने आयोजन के लिए सांस्कृतिक परिषद बधाई दी। इस दौरान प्रो. संजीव कुमार, प्रो. विनोद खंडेलवाल, प्रो. अमर कुमार धारीवाल आदि उपस्थित रहे। संचालन सांस्कृतिक परिषद की संयोजक डॉ. कामना पंड्या ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed