फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students Showcase Their Talent in the Path-Art 3.0 Competition

Mathura News: पैथ-आर्ट 3.0 प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Students Showcase Their Talent in the Path-Art 3.0 Competition
मथुरा। राष्ट्रीय पैथोलॉजी दिवस पर केडी विश्वविद्यालय में केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा राष्ट्रीय यूजी लेवल इंटर मेडिकल कॉलेज पैथ-आर्ट 3.0 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल, डीन एवं प्राचार्य डॉ. आरके अशोका, प्रति कुलपति डॉ. गौरव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईएपीएम डॉ. हरेन्द्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रणीता जसवंत सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं डॉ. वसंत राव खानोलकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. लाहौरी ने कहा कि पैथोलॉजी चिकित्सा विज्ञान की रीढ़ है और सही निदान के बिना उपचार संभव नहीं है। वहीं डॉ. आरके अशोका ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल को निखारने में सहायक होते हैं। अरुण अग्रवाल ने छात्रों को भारतीय पैथोलॉजी के जनक डॉ. खानोलकर से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बरेली, सैफई, हापुड़, मथुरा, पीलीभीत, मेरठ और ग्रेटर नोएडा सहित विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से पैथोलॉजी की उपयोगिता, रोगों की जांच तकनीकों और आधुनिक उपकरणों की जानकारी प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का बौद्धिक मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की।

अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कुलाधिपति डॉ. रामकिशोर अग्रवाल एवं प्रति कुलाधिपति मनोज अग्रवाल ने भी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम में आयोजन सचिव डॉ. संगीता सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. अम्बरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed