फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Student going to take DAP dies in tractor-trolley collision

Mathura News: डीएपी लेने जा रहे छात्र की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Student going to take DAP dies in tractor-trolley collision
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के राया-दाऊजी मार्ग पर मंगलवार सुबह बाइक सवार बीए के छात्र को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रिश्ते में दादा लगने वाले यदुवीर सिंह ने बताया कि राया के नगला बिजई निवासी तेजवीर सिंह (21) पुत्र राकेश मंगलवार सुबह 6:30 बजे घर से बाइक पर डीएपी खाद लेने राया खाद वितरण सोसाइटी पहुंचा। यहां बैठे कर्मचारियों ने उसे खेत की खसरा-खतौनी के कागजात की फोटो स्टेट कराने के लिए बोला। इस पर वह खतौनी की फोटो स्टेट कराने के लिए निकला। राया-दाऊजी मार्ग पर पहुंची ही था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही छात्र ने दम तोड़ दिया। परिजन को जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। परिजन ने अभी तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर में सबसे बड़ा बेटा था, पुलिस में भर्ती होने की कर रहा था तैयारी

रिश्तेदार ने बताया कि तेजवीर सिंह घर में सबसे बड़ा बेटा था। वह राया से ही बीए की पढ़ाई कर रहा था। इसके अलावा कुछ दिन पहले हुई पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी अब फिजिकल की तैयारी में जुटा था। उसने माता-पिता से यह तक कह दिया था कि कुछ दिन बाद वह पुलिस में भर्ती होकर दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed