{"_id":"6397710a48777a58d5151b72","slug":"student-death-mathura-news-mtr526717818","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तनाव में एमबीबीएस के छात्र ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तनाव में एमबीबीएस के छात्र ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतपुर। आगरा-बीकानेर हाईवे स्थित मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में एमबीबीएस के छात्र ने डिप्रेशन (तनाव) में हॉस्टल के कमरा नंबर १०३ में फंदे से लटककर जान दे दी। मृत छात्र एमबीबीएस 2018 बैच का विद्यार्थी था और अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक, अलवर जिले के बानसूर निवासी छात्र सुरेंद्र सुबह 9 बजे से न्यूरोलॉजी पीडियाट्रिक की परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा बीच में ही छोड़कर वह अपने कमरे पर आ गया। दोपहर में लगभग 1.३० बजे जब सहपाठी परीक्षा देकर हॉस्टल पहुंचे तो उन्होंने सुरेंद्र के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो छात्रों ने खिड़की से अंदर जाकर देखा तो सुरेंद्र फंदे पर लटका हुआ दिखा। छात्रों ने खिड़की तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा और आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र के पिता सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। माता-पिता कुछ दिन पहले ही उससे मिल कर गए थे। सुरेंद्र का बड़ा भाई महेश बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर छात्र के डिप्रेशन में होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक छात्र की डिप्रेशन की दवाई भी चल रही थी। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। सहपाठी की मौत से मेडिकल स्टूडेंट्स भी गमगीन हो उठे। सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जिससे घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके।